ईमेल मेसेज को कैसे शैडयूल करे अपने तय समय पर ! जाने हिंदी में

हेलो! दोस्तो मेरा नाम शाजेब है और आपका स्वागत है हमारे ब्लॉग GyanHindiOnline में
मैं इस ब्लॉग पर टेक्नोलॉजी, सोशल, इंटरनेट मोबाइल टिप्स ट्रिक्स इत्यादि के बारे में जानकारी लाता हूं और आप तक उसको इस ब्लॉग के माध्यम से पहुंचाता हूं!

दोस्तो मैं इस पोस्ट में आपको ईमेल शेडयूल करना बताएंगे कि इसको कैसे करते हैं और क्या क्या करना चाहिए! इसको करने से आपको ईमेल करना आसान हो जाएगा और आप अपने तय समय से ईमेल को भेज सकते हैं!

Email,Email me schedule
Email

जैसे किसी दोस्त का जन्मदिन है और मैं उसको उसी समय शुभकानाएं देनी हैं जिस दिन उसका जन्मदिन है और उस दिन मेरे पास समय नहीं है या फिर मैं उस दिन बाहर जाना होगा तो मै पहले से ही एक मेल को लिखूंगा और उसको शैडयूल करके सेंड कर दूंगा और उसको उसी समय जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल जाएगी!

आज टेक्नोलॉजी इतनी ज़्यादा बढ़ गई है कि इंटरनेट के बहुत सारे कामों को आसान बना दिया है ऐसा ही काम है ईमेल व सोशल मीडिया के पोस्ट को शेड्यूल करना इससे आप का समय भी बचेगा और आप ईमेल या मेसेज करना भी नहीं भूलेंगे!

ईमेल को शेड्यूल आप जीमेल,आउटलुक, मेसेज,सोशल मे भी कर सकते हैं और मेसेज भेजने को आसान भी बना सकते हैं तो आइए जानते हैं कि इसको कैसे किया जा सके?

Gmail Apps में ऐसे करे ईमेल को शैडयूल !


ईमेल को जीमेल में आप अपने तय समय पर करना चाहते हैं पर उस समय आप ऑफिस में नहीं रहने वाले है या फिर आप कहीं बाहर ज़रूरी काम से जाना है तो जिस ईमेल को भेजना चाहते हैं तो आप उसको शेड्यूल कर सकते हैं!

इस फीचर के ज़रिए आप एक या दो साल नहीं बल्कि 49 साल के लिए एडवांस में ईमेल को शेड्यूल किया जा सकता है अगर आपने इस फीचर का इस्तेमाल नहीं किया है तो आइए इसका फायदा कैसे उठाया जा सकता है और इसको कैसे सेट किया जाता है!
Gmail,Gmail me schedule
Gmail


1- सबसे पहले आप अपने जीमेल एप्लिकेशन को ओपन करेंगे!

2- उसके बाद नीचे दाई तरफ प्लस आइकन पर क्लिक करना होगा!

3- उसके बाद आपने यहां दाई तरफ ऊपर की साइड तीन डॉट वाला ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करेंगे!

4- उसके बाद आपके सामने ऊपर को शैडयूल वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर उस पर डेट टाइम सेट कर ले!

5- फिर शेड्यूल किए गए समय पर मेल खुद ब खुद चला जाएगा!


 Web Browser में ऐसे करे ईमेल शेड्यूल!



अगर आप जीमेल को वेब ब्राउज़र पर शैडयूल करना चाहते हैं तो फिर आपको अपने डेस्कटॉप या मोबाइल के ब्राउज़र में जीमेल को ओपन करना होगा!

1- अकाउंट को लॉग इन करने के बाद कंपोज पर  क्लिक करे यानी मेल करने के लिए नया विंडो ओपन करे !

2- उसके बाद आप जिसे मेल भेजना चाहते हैं उसका मेल आईडी डाले! मेल आईडी डालने के बाद आपको सेंड बटन दिखेगा उस पर आपको क्लिक नहीं करना है!

3- उसी के पास डाउन एरो का आइकन दिखाई देगा इस पर आपको क्लिक करना होगा!

4- अब आपको यहां शैडयूल सेंड का ऑप्शन होगा उस पर क्लिक करना है फिर आपके सामने शैडयूल को अपने हिसाब से चुनने का विकल्प आ जाएगा आप वहां पर अपने हिसाब से टाइम डेट चुन ले!

5- अगर फिर भी आपके हिसाब से टाइम डेट नहीं आता है तो फिर आप पिक डेट एंड टाइम पर क्लिक करे आपके सामने कैलेंडर ओपन होगा आप वहां से भी चुन सकते हैं!

6- फिर आपका मेल तय समय पर उस व्यक्ति के पास चला जाएगा जिसको आपने चुना होगा!

 Gmail में भेजे गए E-mail को सही एवं डिलीट कैसे करे!


अगर किसी भी जीमेल में मेल को सही व डिलीट करना चाहते हैं तो फिर आपको अपने जीमेल के एप्स या ब्राउज़र जहां से आप जीमेल को एक्सेस करते हैं उसको खोलना होगा!

उसके बाद आपको लेफ्ट साइड में ऊपर की ओर तीन लाइन का मेनू बार का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करना होगा!

और फिर उसके बाद आपको शैडयूल का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करके आप अपना ईमेल डिलीट एवं सही कर सकते हैं उसके लिए आपको ईमेल को कैंसल करना होगा!

एंड्रॉयड फोन से भेजे जाने वाले  मेसेज को भी शैडयूल कर सकते हैं!

हां दोस्तो अगर आप चाहे तो मोबाइल से जो मेसेज भेजते हैं उनका भी शैडयूल कर सकते हैं!
कैसे किया जाता है तो आइए जानते हैं और अपने समय के अनुसार मेसेज भेज सकते हैं!

1- सबसे पहले आप अपने मोबाइल के मैसेज को ओपन करले!

2- उसके बाद नीचे दाई तरफ प्लस का ऑप्शन होगा उस पर क्लिक करें!

3- फिर उसके बाद जहां पर मेसेज को लिखा जाता है इसके पास बाईं तरफ प्लस का ऑप्शन होगा उस पर क्लिक करें!

4- उसके बाद टाइम का ऑप्शन होगा उस पर क्लिक करके अपने समय के हिसाब से मेसेज को शैडयूल कर सकते हैं!

सोशल मीडिया के पोस्ट को भी शैडयूल कर सकते हैं!


दोस्तो आप सोशल मीडिया के पोस्ट की भी शैडयूल कर सकते हैं इसके लिए आपको थर्ड पार्टी एप्स की  भी मदद ली जा सकती है!

हूटसुइट एप्स की मदद से भी आप  सोशल मीडिया के पोस्ट को शेड्यूल करा सकते हैं पर ये कुछ दिन तो फ्री होते हैं फिर उसके बाद इसको खरीदना पड़ेगा!

और ये वेब, मोबाइल के रूप में उपलब्ध है इसका इस्तेमाल एक ही जगह से फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम के पोस्ट को शेड्यूल कर सकते हैं और ये एप्स एंड्रॉयड और आईओएस के लिए भी उपलब्ध है!

Outlook से भी शैडयूल करे मेल को आसानी से!


दोस्तो आप अगर आउटलुक का इस्तेमाल करते हैं तो फिर इसमें भी आप शैडयूल कर सकते हैं अपने भेजे जाने वाले मेल को पर ये आपको सेवा केवल विंडोज और डेस्कटॉप के लिए सुविधा उपलब्ध है!
ये सेवा वेब या मोबाइल पर आप इसको शैडयूल नहीं कर पाएंगे!
outlook,outlook kya hai
Outlook


1- जब हम नया मेसेज को कंपोज करते हैं या फिर रिप्लाई करते हैं तो फिर आपको टैग्स में मोर का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करे!

2- फिर उसके बाद आप डिलीवरी ऑप्शन को चुने अगर ईमेल को शैडयूल करना चाहते हैं!

3- उसके बाद आपको सेंड के बगल में ड्रॉप डाउन एरो दिखेगा इस पर क्लिक करने के बाद आपको सेंड लेटर का ऑप्शन मिलेगा!

4- फिर आप यहां पर अपने हिसाब से टाइम एंड डेट को सेट करेंगे!

अगर आप से कुछ गलती हो जाती है ईमेल में तो आप उसको सही भी कर सकते हैं इसके लिए आप अपने आउटलुक के शैडयूल ऑप्शन में जाकर सही कर सकते हैं और इसे फिर से भेज सकते हैं!

दोस्तो ऊपर दी गई पोस्ट कैसे लगी मैंने इस पोस्ट में आपको ईमेल को शैडयूल कैसे करे और कहां पर किया जाता है इसपर पूरी जानकारी दी है!

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी है तो उसको अपने दोस्तो के साथ शेयर करे और अपने दोस्तो को इसके बारे में जानकारी दे अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप मुझे कमेंट बॉक्स में जाकर पूछ सकते हैं या मुझे कॉन्टेक्ट कर सकते है 

            (धन्यवाद दोस्तों)

Share Post