Mobile से Computer और Computer से Mobile में File Transfer कैसे करे ? जानिए हिंदी में!

हेलो! दोस्तों मेरा नाम शाज़ेब है और आपका स्वागत है हमारे ब्लॉग GyanHindiOnline में

दोस्तों इस पोस्ट में मैं आपको कुछ ऐसे एप्स के बारे में बताएंगे जो कि फाइल को बिना इंटरनेट कनेक्शन के अपने दोस्तो के शेयर कर सकते हैं और इनका इस्तेमाल करके आप अपनी बड़ी से बड़ी फाइल को आसानी के साथ शेयर कर सकते हैं!

जिसको इस्तेमाल करके अपनी फाइल जैसे मूवी, डॉक्यूमेंट, सांग,फोटो को आदि को शेयर कर सकते हैं और आपका डाटा भी खर्च नहीं होगा और यह सब  फाइल को आप बिना इंटरनेट के साथ शेयर कर सकते हैं!


दोस्तों अगर आपके सही सॉफ्टवेयर होगें तो आप फाइलो को बड़ी आसानी के साथ ट्रांसफर कर सकते हैं और ऐसे ही टूल्स के बारे में जानेंगे कि वो कौन कौन से हैं जिसकी मदद से हम फाइल को बिना इंटरनेट के माध्यम से ट्रांसफर कर सकते हैं मोबाइल और कंप्यूटर पर जानते हैं ऐसे ही कुछ टूल्स के बारे में जो आपको मोबाइल से कम्प्यूटर में और कम्प्यूटर से मोबाइल में बिना इंटरनेट के डाटा को ट्रांसफर करने की सुविधा देते हैं!
तो आइए दोस्तों जानते हैं कि वोह टूल्स कौन कौन से होते हैं जो आपको इसकी सुविधाएं देते हैं!

 ShareMe से फाइल ट्रांसफर करना !


दोस्तों अगर आप मोबाइल से कम्प्यूटर पर या मोबाइल पर फाइल को ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आपको इस एप्स का इस्तेमाल करना चाहिए ये एप्स आपको बड़ी फाइल को ट्रांसफर करने की सुविधा देता है और इसको बड़ी ही आसानी के साथ शेयर कर सकते हैं अगर आप इसको मोबाइल से कम्प्यूटर पर कनेक्ट करना चाहते हैं और सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें आपको विज्ञापन देखने को नहीं मिलेंगे !
तो फिर आइए जानते हैं इसको कैसे करे अपने कम्प्यूटर पर कनेक्ट तो चलिए इसको इस्तेमाल किया जाए!


1-  सबसे पहले आपको इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करना होगा अगर आप इसको मोबाइल पर डाउनलोड करते हैं तो फिर आपको अपने मोबाइल के ( Play Store) को ओपन करना होगा!

2- उसके बाद आप इसमें टाइप कीजिएगा (ShareMe) तो आपको इस एप्लिकेशन मिल जाएगा उसको आप डाउनलोड कर लें!

3- इसी तरह से आपको कम्प्यूटर में भी डाउनलोड करना होगा और फिर आप इसको इस्तेमाल कर पाएंगे!

4- फिर उसके बाद आपको इसको अपने कम्प्यूटर या मोबाइल पर कनेक्ट करना होगा इसके लिए आपको अपने मोबाइल में इस एप्स को ओपन करना होगा!

5- उसके बाद आपको इसमें बाई तरफ तीन लाइन पर क्लिक करना होगा!

6- उसके बाद आपके सामने( Connect To Computer) का पर क्लिक करना होगा!

7- उसके बाद आपको अपने कम्प्यूटर पर ये सॉफ्टवेयर को ओपन करना होगा और इसको उसमे कनेक्ट करना होगा और इसके बाद इस सॉफ्टवेयर का उपयोग कर सकते हैं!

Zapya से फाइल ट्रांसफर करना !


दोस्तों ये भी आपको फाइल ट्रांसफर की सुविधा देता है और इसमें भी आप बड़ी आसानी के साथ मोबाइल से कम्प्यूटर पर फाइल को शेयर कर सकते हैं और इसके लिए आपके पास इंटरनेट कनेक्शन होने की ज़रूरत नहीं है और आप इसको दूसरे डिवाइस में कनेक्ट करने लिए वाई- फाई थेथरिंग और हॉटस्पॉट फीचर्स के साथ ही सकते हैं!

और इसमें आपको क्यूआर कोड शेयरिंग का भी ऑप्शन मिलता है जिसकी मदद से आप आसानी से अपने कम्प्यूटर पर इसको कनेक्ट कर सकते है!

इसमें आपको एक फीचर्स ग्रुप कनेक्शन का मिलता है जिसकी मदद से आप कई डिवाइस को जोड़ सकते हैं और फाइलों को आसानी से सबको भेज सकते हैं और इस एप्लिकेशन में आपको कई भाषाएं मिलती है तो आइए जानते हैं इसको कैसे कनेक्ट करे अपने कम्प्यूटर पर और उसको इस्तेमाल कर सकें!

1- सबसे पहले आपको इसको डाउनलोड करना होगा कम्प्यूटर और मोबाइल पर अगर आप मोबाइल पर डाउनलोड करना चाहते हैं तो फिर आपको अपने मोबाइल फोन में (Play Store) को ओपन करना होगा और इसमें आपको टाइप (zapya) लिखना होगा और फिर आप इसको डाउनलोड कर लेना!

अगर आप कम्प्यूटर पर डाउनलोड करना चाहते हैं तो फिर आपको ब्राउज़र को ओपन करना होगा और फिर आप ( Zapya) को टाइप करेंगे तो फिर आपको ये एप्स मिल जाएगा और आप उसको डाउनलोड कर लेना और उसको ओपन कर लेना!

2- उसके बाद आप अपने मोबाइल पर नीचे बीच में दो लाइनों पर क्लिक करना होगा!

3- उसके बाद आपके सामने स्क्रीन आ जाएगी इसमें आपको( help) पर क्लिक करना होगा !

4- उसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा आपका पीसी जिस तरह का होगा उस पर क्लिक करना होगा!

5-  उसके बाद आपको नीचे (Connect To PC) का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करना होगा!

6- उसके बाद आपको नीचे (Scan QR Code) का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करना होगा!

7-  उसके बाद आपको अपने पीसी में ये सॉफ्टवेयर को ओपन करना होगा और उसके बाद आपको बीच में क्लिक करना होगा!

8- उसके बाद आप रिसीव पर क्लिक करना होगा और आपके सामने क्योआर कोड ओपन होगा उसको स्कैन करने के बाद आपकी डिवाइस कनेक्ट हो जाएगी!

9- और आप इससे कोई भी फाइल को भेज सकते हैं और ये बड़ी फाइल के लिए आसानी से शेयर हो जाएगी! 

Xender से फाइल ट्रांसफर करना !


दोस्तों इस एप्लिकेशन के ज़रिए भी आप फाइल को ट्रांसफर कर सकते हैं और इस एप्स का उपयोग करना भी आसान होता है!
इस एप्लिकेशन में आप मोबाइल से मोबाइल में डाटा को भेज सकते हैं या फिर अपने कम्प्यूटर में भी भेज सकते हैं अगर आप मोबाइल से कम्प्यूटर में डाटा को भेजना चाहते हैं तो फिर आपको अपने कम्प्यूटर को मोबाइल से कनेक्ट करना होगा!
आप कम्प्यूटर की दो तरीको से कनेक्ट कर सकते हैं पहला तरीका से कनेक्ट करने के लिए आपको इन्टरनेट की आवश्यकता होगी!

और दूसरे तरीके से कनेक्ट करने लिए भी आपको इन्टरनेट की आवश्यकता नहीं  होगी तो आइए जानते हैं कि कौन सा तरीका जल्दी काम करता है और उसके बारे में जानेंगे!

1- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में Xender की एप्लिकेशन को डाउनलोड करना होगा और आप इस एप्लिकेशन को अपने( Play Store) से डाउनलोड कर सकते हैं!

2- उसके बाद आप इस एप्लिकेशन को ओपन करना होगा और ओपन हो जाने के बाद आपको इसके ऊपर दाई तरफ आपको प्लस का सिमबल दिखेगा!

3- उस सिंबल पर क्लिक करने के बाद आपको ऊपर ही (Connect PC) का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करना होगा!

4- उसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे पहला ऑप्शन होगा (Web Connect) और दूसरा ऑप्शन होगा( Hotspot) का तो हमको पहले वाले पर क्लिक करना होगा और उसको नीचे साइड में क्लिक करना होगा तो कयोआर ओपन हो जाएगा!

5- उसके बाद आपको अपने कम्प्यूटर में एक साइट को ओपन करना होगा और वोह साइट web.xender.com को ओपन करना होगा और इसको नीचे स्क्रॉल डाउन करते हुए एक क्योआर कोड  होगा उसको मोबाइल से स्कैन करना होगा  और आपके पीसी में Xender कनेक्ट जाएगा फिर आप अपने मोबाइल से कम्प्यूटर में फोटो, वीडियो, आडियो,को भेज सकते है और कम्प्यूटर से मोबाइल में भी भेज सकते हैं!


दोस्तो आज मैंने आपको डाटा को कैसे ट्रांसफर करे अपने मोबाइल से कम्प्यूटर में इसके बारे में जानकारी दी है वोह भी हिंदी में तो दोस्तो ऐसे ही जानकारी के लिए आप हमें फॉलो करें!
दोस्तों अगर पोस्ट पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और इसको शेयर करके दूसरो को इसकी जानकारी दे !

धन्यवाद! दोस्तो

Share Post