हेलो! दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे ब्लॉग GyanHindiOnline में
दोस्तों
आज हम आपको इंस्टाग्राम की फोटो और वीडियो डाउनलोड के बारे में बताएंगे कि
आप इंस्टाग्राम से कैसे फोटो और वीडियो को डाउनलोड करते हैं इन सभी के
बारे में जानेंगे !तो चलिए दोस्तों, आज हम बात करने वाले है एक ऐसी Social Media Website/Application की जो आज के टाइम में बहुत लोकप्रिय है, और इसका उपयोग भी बहुत लोग करते है इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इससे भी लगा सकते हैं कि दुनियाभर में इसके एक अरब से ज्यादा अधिक Active मासिक Users हैं !
इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स अपनी फोटो और वीडियो को शेयर करते हैं पर यहां से उन फोटो और वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं तो उनको डाउनलोड करना संभव नहीं होता है क्योंकि यहां पर आपको सीधे फोटो और वीडियो डाउनलोड करने के लिए Built-in ऑप्शन नहीं होता है अगर आप फोटो और वीडियो डाउनलोड करना ही चाहते हैं तो फिर आपको Third Party Tools या Websites की मदद लेनी पड़ती है फिर उसके बाद आप यहां से फोटो और वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं !
Instagram पर फोटो और वीडियो डाउनलोड कैसे करें ?
दोस्तों अगर आप अपने Instagram Account में फोटो और वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं तो फिर आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा तो फोटो और वीडियो आपके मोबाइल फोन या कम्प्यूटर में आसानी से डाउनलोड हो जाएगी और आप इन फोटो और वीडियो को डाउनलोड करने के बाद बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं और यह आपके गैलरी में Save हो जाती हैं !पोस्ट शुरू करने से पहले मैं आप सभी को बताना चाहूँगा की इस पोस्ट का मकसद किसी भी व्यक्ति के बिना अनुमति फोटो या विडियो डाउनलोड करने का नही है मैं आप सभी को यही सलाह दूंगा की अगर किसी व्यक्ति के निजी फोटो या विडियो आप डाउनलोड करे तो उससे पहले उनसे अनुमति जरुर ले लेना चाहिए उसके बाद आप डाउनलोड करें!
Android व IOS मे Instagram की फोटो और वीडियो को डाउनलोड कैसे करें ?
दोस्तों अगर आप अपने मोबाइल फोन में इंस्टाग्राम की फोटो और वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं तो फिर आपको एप्लिकेशन की ज़रूरत पड़ती है और उसके बाद ही आप अपने मोबाइल फोन में फोटो और वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं तो आइए जानते हैं वह कौन सा एप्लिकेशन हैं जिनकी मदद से हम फोटो और वीडियो को डाउनलोड करें तो आइए जानते हैं!
FastSave for Instagram से फोटो और वीडियो डाउनलोड करें!
दोस्तों ये एक लोकप्रिय एप्स है जिसकी मदद से आप फोटो और वीडियो को डाउनलोड आसानी के साथ कर सकते हैं पर आपको ये एप्स फ्री में मिलता है तो इसकी वजह से आपको इसमें कुछ एड दिखाई देते हैं तो चलिए इसको डाउनलोड करते हैं!
1- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में (Play Store) या Apple के Apple Store को ओपन करना होगा और उसके बाद आपको इसमें टाइप FastSave for Instagram लिखना होगा तो ये एप्स आपको मिल जाएगा !
2- उसके बाद आप इसे इंस्टॉल कर ले इंस्टॉल हो जाने के बाद आपको इसे ओपन करना होगा तो आपके सामने एक पेज ओपन होगा तो फिर आपको नीचे FastSave Service पर क्लिक करना होगा और फिर ये सॉफ्टवेयर चालू हो जाएगा !
3- उसके बाद आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में जाना होगा और आप जिस फोटो या वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसके ऊपर राइट साइड में तीन डॉट दिखेंगे उस पर क्लिक करना होगा तो आपको Report, Copy Link, Share ऑप्शन मिलेंगे तो आपको सिर्फ Copy Link पर क्लिक करना होगा!
4- उसके बाद आप जैसे ही Copy Link पर क्लिक करेंगे तो वह फोटो या वीडियो आपके मोबाइल फोन की Gallery में Save हो जाती है !
Computer पर Instagram की फोटो और वीडियो को कैसे डाउनलोड करें ?
दोस्तों अगर आप अपने कम्प्यूटर पर इंस्टाग्राम की फोटो और वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं
तो फिर आपको कुछ वेबसाइट्स की मदद लेनी पड़ती है और इंटरनेट पर ऐसी बहुत सी साइट्स हैं जो इंस्टाग्राम की फोटो और वीडियो को डाउनलोड करने की सुविधा देती हैं पर हम आपको बताएंगे कि आप कोन सी वेबसाइट्स से इंस्टाग्राम की फोटो और वीडियो को डाउनलोड करें जो आसानी से फोटो और वीडियो डाउनलोड करने की सुविधा देती है बस आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा और फिर आप अपने कम्प्यूटर में आसानी से फोटो और वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं तो आइए जानते हैं!
1- सबसे पहले आपको अपने कम्प्यूटर में ब्राउज़र को ओपन करना होगा और फिर उसके बाद आपको इसमें टाइप www.downloadgram.com को करना होगा तो यह साइट्स आपके कम्प्यूटर में ओपन हो जाएगी!
2- उसके बाद आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को ओपन करना होगा और फिर उसके बाद आपको जिस फोटो या वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं तो फिर उसके ऊपर राइट साइड में तीन डॉट दिखाई देंगे उस पर क्लिक करना होगा !
3- उसके बाद आपको इसमें नीचे Copy Link का ऑप्शन मिलेगा उसपर क्लिक करना होगा और वह लिंक कॉपी हो जाएगा !
4- उसके बाद आपको Website में जाना होगा और फिर उस लिंक को यहां पर Paste करना होगा उसके बाद आपको नीचे Download का बटन होगा उस पर क्लिक करना होगा !
5- उसके बाद आपके सामने Download Video या Download Photo का ऑप्शन आ जाएगा जिसकी भी आपने लिंक को पेस्ट किया होगा उसी का आपको यहां पर Download का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करते ही वह डाउनलोड होना चालू हो जायेगी और आपके Gallery में Save हो जायेगी !
तो इसी तरह से आप अपने मोबाइल या कम्प्यूटर सें इंस्टाग्राम की फोटो और वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं बड़ी आसानी के साथ हो जाएगी !
दोस्तों ऊपर दी गई जानकारी कैसी लगी मुझे कमेंट बॉक्स में जाकर जरूर बताएं अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उनको भी इसकी जानकारी हो सके और अगर आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो फिर आप मुझे कॉन्टेक्ट कर सकते हैं में आपकी पूरी सहायता करूंगा !
इस ब्लॉग पर आपको टेक्नोलोजी, इंटरनेट, सोशल मीडिया, यूजफुल टूल्स,आदि की जानकारी दी जाती है जो हिंदी में होती है अगर आप हिंदी में तकनीक की जानकारी चाहते हैं तो फिर आप मुझे फॉलो कीजिए ताकि मैं आपको ज़्यादा से ज़्यादा टेक्नोलॉजी की जानकारी आपको हिंदी में देता रहूं !



ConversionConversion EmoticonEmoticon