हेलो ! दोस्तों आप सभी का GyanHindiOnline में स्वागत है
आज की इस पोस्ट में आपको मैं डार्क मोड फीचर के बारे में जानकारी देने वाला हूं इस पोस्ट में आपको
आज की इस पोस्ट में आपको मैं डार्क मोड फीचर के बारे में जानकारी देने वाला हूं इस पोस्ट में आपको
डार्क मोड क्या है ? Dark Mode क्यों जरूरी है !
डार्क मोड कैसे लगाते हैं ?
डार्क मोड के क्या फायदे हैं ?
इन सभी की जानकारी आपको इस पोस्ट में पढ़ने को मिलेगी तो दोस्तों Dark Mode के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा और फिर आप जान सकते हैं कि डार्क मोड क्या होता है तो चलिए जानते हैं कि इस फीचर के बारे में डार्क मोड क्या है ?
Dark Mode क्या है ? Dark Mode क्यों जरूरी है !
अक्सर आपने देखा होगा कि जब हम अपने स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं तो उसकी जो बैकग्राउंड स्क्रीन होती है तो वह इतनी चमकदार होती है कि अगर हम स्मार्टफोन को अंधेरे में इस्तेमाल करते हैं तो वह स्क्रीन हमारी आंखों पर काफी प्रभाव डालती है और इससे डिवाइस की बैटरी की लाइफ पर भी असर पड़ता है!
अगर हम Dark Mode का इस्तेमाल करते हैं तो वह स्मार्टफोन के बैकग्राउंड को पूरी तरह से बदल देता है और इसमें व्हाइट बैकग्राउंड की जगह स्क्रीन का अधिकतर हिस्सा Dark हो जाता है और टेक्स्ट सफेद रंग के हो जाते हैं !
![]() |
| Dark Mode Kya Hai |
जिसके कारण टेक्स्ट Dark Mode में ज़्यादा साफ रंग के हो जाते हैं और उनको पढ़ने में भी आसानी हो जाती है और इस Dark Mode के उपयोग करने से रात में स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने से हमारी आंखों पर भी कम प्रभाव पड़ता है और यह फीचर उन लोगो के लिए बेहतर है जो अंधेरे में काम करना पसंद करते हैं और इसी कारण टेक कंपनियां इन दिनों स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ और आंखों को बचाने के लिए Dark Mode या Dark Theme फीचर पर ज़्यादा फोकस कर रही हैं और यह रिसर्च में भी सामने आया है कि आंखों के लिए Dark Mode फीचर बेहतर है !
Dark Mode कैसे लगाते हैं ?
अगर आप Dark Mode फीचर को अपने मोबाइल फोन के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो फिर आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा और फिर आप आसानी के साथ Dark Mode फीचर को उपयोग कर सकते हैं !
Chrome Browser पर Dark Mode फीचर को लगाए !
Chrome Browser बेहद लोकप्रिय ब्राउज़र है जब हम Chrome Browser पर रात को इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो फिर स्मार्टफोन की चमकदार स्क्रीन हमारी आंखों पर असर डालती है अगर हम स्मार्टफोन पर Dark Mode फीचर का इस्तेमाल करते हैं तो फिर हमको रात में इंटरनेट चलाने में कोई दिक्कत नहीं होती है और हम आसानी के साथ इंटरनेट पर कुछ भी Read कर सकते हैं और आसानी के साथ Chrome Browser को उपयोग कर सकते हैं !
![]() |
| Dark Mode |
Chrome Browser पर Dark Mode फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको नीचे दिए गए Step को फॉलो करना होगा !
1- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन के Chrome Browser को Open करना होगा !
2- Open करने के बाद आपको Chrome Browser के ऊपर राइट साइड में तीन डॉट पर क्लिक करना होगा !
3- उसके बाद आपको नीचे के साइट Setting पर क्लिक करना होगा !
4- Setting पर क्लिक करने के बाद आपको नीचे की तरफ Theme का ऑप्शन मिलेगा उसपर क्लिक करने के बाद आपको इसमें तीन ऑप्शन मिलेंगे तो आपको Dark पर क्लिक करना होगा और फिर आपका Browser Dark Mode फीचर में हो जाएगा !
YouTube पर Dark Mode फीचर को लगाए !
आज बहुत से लोग हैं जो YouTube पर बहुत ज़्यादा समय बिताते हैं तो उनके लिए यह Dark Mode फीचर ज़्यादा उपयोगी है अगर आप YouTube पर Dark Mode फीचर को उपयोग करना चाहते हैं तो फिर आपको नीचे दिए गए Step को फॉलो करना होगा और फिर आप इसे YouTube पर उपयोग कर सकते हैं !
1- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में YouTube को ओपन करना होगा !
2- YouTube को ओपन करने के बाद आपको ऊपर राइट साइड में Account पर क्लिक करना होगा !
3- उसके बाद आपको नीचे की तरफ Setting ऑप्शन पर क्लिक करना होगा !
4- Setting पर क्लिक करने के बाद आपको General पर क्लिक करना होगा और फिर उसके बाद आपको इसमें नीचे की तरफ Dark Theme का ऑप्शन मिलेगा उसको On करना होगा तो फिर आपके YouTube पर Dark Mode फीचर ओपन हो जाएगा !
Twitter पर Dark Mode फीचर को लगाए !
अगर आप Twitter को भी इस्तेमाल करते हैं तो फिर आपको इसमें भी Dark Mode फीचर को भी लगा सकते हैं Twitter पर Dark Mode फीचर को उपयोग करना चाहते हैं तो फिर आपको नीचे दिए गए Step को फॉलो करना होगा और फिर आप इसे Twitter पर उपयोग कर सकते हैं !
1- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में Twitter को ओपन करना होगा !
2- Twitter Open करने के बाद आपको इसमें ऊपर Left Site में Home के बराबर में फोटो पर क्लिक करना होगा और फिर आपको नीचे की तरफ Setting & Privacy का ऑप्शन मिलेगा उसपर क्लिक करना होगा !
3- Setting And Privacy पर क्लिक करने के बाद आपको नीचे की तरफ Display And Sound पर क्लिक करना होगा !
4- Display And Sound पर क्लिक करने के बाद आपको नीचे की तरफ Dark Mode का ऑप्शन मिलेगा उसको आप ON करलें और फिर आप अपने Twitter पर Dark Mode फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं!
Facebook Messenger पर Dark Mode फीचर को लगाए !
अगर आप Facebook Messenger पर Dark Mode फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो फिर आपको नीचे दिए गए Step को फॉलो करना होगा और फिर आप Dark Mode फीचर को Facebook Messenger पर उपयोग कर सकते हैं !
1- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में Facebook Messenger को ओपन करना होगा !
2- उसके बाद आपको ऊपर Left Site में Chat के बराबर में जो फोटो होता है उसपर क्लिक करना होगा !
3- फोटो पर क्लिक करने के बाद आपको नीचे की तरफ Dark Mode का ऑप्शन मिलेगा उसको ON करना होगा और फिर उसके बाद आप अपना Facebook Messenger को Dark Mode में उपयोग कर सकते हैं !
Computer पर Dark Theme के लिए एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकते हैं !
अगर आप कंप्यूटर पर ज़्यादा समय तक काम करते हैं और आप चाहते हैं कि कार्य के दौरान Dark Theme को लगाना चाहते हैं तो फिर आप Chrome Browser के कुछ एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकते हैं !
Chrome Browser पर एक्सटेंशन को अप्लाई करने के लिए https://chrome.google.com./
![]() |
| Dark Mode |
फिर आपको इस एक्सटेंशन को अपने Chrome Browser में Add करना होगा और फिर आप इस Dark Theme फीचर को अपने कंप्यूटर के Chrome Browser में उपयोग कर पाएंगे !
Dark Mode फीचर के क्या फायदे हैं ?
1 - अगर आप Dark Mode फीचर का इस्तेमाल करते हैं तो फिर आपके मोबाइल फोन की बैटरी की कम खपत होती है !
2- अगर आप Dark Mode का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो फिर आपकी बैटरी की खपत स्क्रीन की ब्राइटनेस और स्क्रीन कलर की वजह से ज़्यादा होती है !
3- Dark Mode फुल ब्राइटनेस स्तर पर सामान्य Mode की तुलना में 43 फीसदी कम बैटरी की खपत करता है !
4- Dark Mode के इस्तेमाल से आंखों पर कम दबाव पड़ता है और Dark Mode फीचर आंखों के लिए बेहतर होता है !
दोस्तों ऊपर दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो फिर आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और मैं इस ब्लॉग पर ऐसे हीं कुछ तकनीक की जानकारी लाता हूं और इस ब्लॉग के माध्यम से आप लोगो के साथ शेयर करता हूं !



ConversionConversion EmoticonEmoticon