DigiLocker क्या है ? इसमें अपने Document को कैसे Save करें जाने हिंदी में

हेलो! दोस्तों आप सभी का GyanHindiOnline में स्वागत है

ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर अब आपको भारी भरकम राशि देनी पड़ेगी अगर आपके पास गाड़ी से संबंधित कागज़ात नहीं होंगे तो ऐसे में आप इस एप्लिकेशन कि मदद से अपने गाड़ी के कागज़ात को मोबाइल में सेव करके रख सकते हैं और फिर अगर आप गाड़ी के कागज़ात को भूल भी जाते हैं तो फिर इसमें रखे कागज़ात को ट्रैफिक पुलिस को दिखा सकते हैं !

आज मैं आप लोगो हम ऐसे एप्लिकेशन के बारे में बताएंगे जिसकी मदद आप अपने Documents को इसमें सेव करके रख सकते हैं और इसकी मदद से आप कहीं पर से अपने Documents को एक्सेस कर सकते हैं इसमें आप आधार कार्ड , पेन कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस , पासपोर्ट , वोटर आईडी , गाड़ी की आरसी ,सर्टिफिकेट जैसे Documents को  इसमें Store कर सकते हैं और ये एक दम सुरक्षित रहते हैं और इन प्लेटफॉर्म को भारत सरकार के द्वारा लॉन्च किया गया है !


इसे भी जाने >    Best Free Antivirus Software For PC And Mobile- जाने हिंदी में


तो आइए जानते हैं कि वह कौनसा प्लेटफॉर्म हैं जिनकी मदद से हम अपने Document  को सेव कर सकते हैं और इसको कैसे डाउनलोड करें और इसमें अपने Document को कैसे Save करें इन सभी की जानकारी आपको इस पोस्ट में मिलेगी तो दोस्तों पोस्ट को पूरा पढ़े और जाने ऐसे एप्लिकेशन के बारे में जो आपको इसकी सुविधा देता है !


DigiLocker क्या है ? इसमें अपने Document को कैसे Save करें !


DigiLocker को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2015 में लॉन्च किया था और इसको Digital India अभियान के तहत लॉन्च किया गया था DigiLocker भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक Cloud डिजिटल लॉकर सेवा है जिसके माध्यम से हम अपने जरूरी दस्तावेज को DigiLocker में Save रख सकते हैं और इस सेवा को भारत के ‘इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग’ द्वारा लांच किया गया था DigiLocker को शुरू करने का सबसे बड़ा कारण यही है कि लोग डिजिटल तरीके से  अपने कागज़ात को रख सके और इस सेवा के माध्यम से लोग ऑनलाइन कागज़ात को लॉक कर सके !
DigiLocker kya hai
DigiLocker


इसमें आप अपने आधार कार्ड , पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस , वोटर आईडी कार्ड , पासपोर्ट , स्कूल कॉलेज के सर्टिफिकेट , स्कूल कॉलेज की मार्कशीट , ज़मीन की रजिस्ट्री जैसे Document को सेव कर सकते हैं और जो Documents Government के माध्यम से जो Issue किए जाते हैं तो फिर आप उन Documents को इसमें लॉक कर सकते हैं !

और इस DigiLocker में कोई भी अपना अकाउंट बनाकर अपने कागज़ात को को सेव कर सकता है और यह कागज़ात जो आप सेव करते हैं तो वह इस एप्स में Digital Copy बनकर सेव हो जाते हैं और अगर आपने इसमें जो कागज़ात सेव किया है तो फिर आपको उसकी हार्ड कॉपी लेकर चलने की जरूरत नहीं है सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप अपने गाड़ी के कागज़ात को घर पर भूल जाते हैं तो फिर आपको डरने की जरूरत नहीं है इसमें आपको अपने गाड़ी के कागज़ात को Store करना होगा और फिर आपको डरने की जरूरत नहीं है !

 अगर आपकी गाड़ी की चेकिंग भी होती है  यानी ट्रैफिक पुलिस आपको आरसी या फिर ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने के लिए कहती है तो फिर आप इसमें रखे गाड़ी के कागज़ात को दिखा सकते हैं और यह पूरी तरह से Valid होते हैं इसमें Documents को Lock करने के लिए आपको इसमें अपना अकाउंट बनाना होता है और फिर इसके बाद आप इसे उपयोग कर सकते हैं इसमें अकाउंट को बनाने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है तो आइए जानते हैं कि इसमें अपना अकाउंट कैसे बनाए और अपने Documents को कैसे Lock करें !



DigiLocker में  अकाउंट कैसे बनाए और इसमें Document को कैसे Save करें ?


1-  सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में DigiLocker को डाउनलोड करना होगा डाउनलोड करने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन के Play Store या App Store को ओपन करना होगा और फिर इसमें आपको DigiLocker को टाइप करने पर आपको यह एप्स मिल जाएगा फ़िर आप इसे डाउनलोड करले !

2- अगर आप Android Phone के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं तो फिर आप इस डाउनलोड बटन पर क्लिक करके एप्स को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर आप अपने Play Store में जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं !
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digilocker.android

3- डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें अकाउंट बनाना होता है अकाउंट बनाने के लिए आपको Sign Up बटन पर क्लिक करना होगा तो आपके सामने इस तरह का पेज ओपन होगा !
DigiLocker signup
DigiLocker Signup


4- उसके बाद आपको इसमें अपना मोबाइल नंबर से रजिस्टर करना होगा जैसे ही आप अपना मोबाइल नंबर Enter करेंगे तो आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी ( One Time Password ) आयेगा इसको इसमें Enter करना होगा उसके बाद आपको Verify पर क्लिक करने के बाद आपका मोबाइल नंबर इस एप्लिकेशन में Verify हो जाएगा !

5 - उसके बाद आपको इसमें अपना Email , Password Confim Password को डालना होगा और फिर उसके बाद आपको Sign Up बटन पर क्लिक करना होगा इसमें पासवर्ड को Strong बनाना होता है ताकि इसको Crack ना किया जा सके !
DigiLocker signup
DigiLocker signup




6- उसके बाद आपको यह पिन को सेट करने के लिए बोलेगा तो आपको नीचे Set Pin पर क्लिक करना होगा और फिर उसके बाद आप इसमें 4 Digit का पिन कोड सेट करना होगा ताकि दोबारा इस एप्लिकेशन को ओपन करे तो यह उस Pin की मदद से ओपन ही जाएगा जो आपने Set किया होगा !

7- उसके बाद आपके सामने इस तरह का Dashboard ओपन होगा इसमें आपको सबसे पहले अपना आधार कार्ड को Link करना होगा आधार कार्ड को Link करने के लिए आपको नीचे Link आधार कार्ड पर क्लिक करके अपना आधार कार्ड नंबर Enter करना होगा तो आपका आधार इसमें लिंक हो जाएगा और फिर जो भी Documents आधार से Link होंगे वह सब इसमें Show होने लगेंगे !
DigiLocker signup
DigiLocker


अगर कोई Documents आधार से Link नहीं हो तो फिर आपको इसमें Scan करके अपलोड करना होता है और फिर आप इसमें जो Documents को Lock करना होगा उसको आप कहीं से भी Access कर सकते हैं !

8- Documents को अपलोड करने के लिए आपको DigiLocker के Dashboard के ऊपर Left साइड में तीन लाइन पर क्लिक करके नीचे की ओर Document Uploade पर क्लिक करना होगा और फिर आपने जो Document को Scan करके रखा होगा उसको आप यहां Upload कर सकते हैं और फिर आपका Document यहां Lock हो जाता है !



9- उसके बाद आप इसमें अपने Documents को  Lock कर सकते हैं और वह पूरी तरह से सुरक्षित रहते हैं !

दोस्तों ऊपर दी गई जानकारी कैसी लगी मैं आशा करता हूं कि आपको ऊपर दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तो को इसकी जानकारी भी दे ताकि उनको भी DigiLocker के बारे में कुछ जानकारी मिल सके DigiLocker की मदद से आसानी से हम अपने गाड़ी के दो Documents को Lock कर सकते हैं और यह पूरी तरह से Valid होते हैं !

दोस्तों इसी तरह की जानकारी के लिए आप मुझे फॉलो कीजिए ताकि मैं आपके लिए ऐसे ही पोस्ट लाता रहूं और मैं इस ब्लॉग पर टेक्नोलोजी , मोबाइल टिप्स ट्रिक्स , यूजफुल टूल्स और भी बहुत कुछ शेयर करता रहता हूं अगर आपके मन में कोई सवाल है DigiLocker के बारे में तो फिर आप मुझे कॉमेंट बॉक्स में जाकर पूछ सकते हैं मैं आपकी पूरी सहायता करने के लिए कोशिश करूंगा !


धन्यवाद! दोस्तों

Share Post