स्मार्टफोन के कैमरा के कुछ ऐसे फीचर जो आप फोटो क्लिक करते ही उसे शानदार बना सके !

हेलो ! दोस्तों आप सभी का GyanHindiOnline में स्वागत है !

आज हम इस पोस्ट में जानेंगे स्मार्टफोन के कैमरा के कुछ ऐसे फीचर के बारे में जो आपको फोटो क्लिक करते ही उसे शानदार बना सके क्योंकि आजकल स्मार्टफोन में भी कुछ ऐसे फीचर आने लगे हैं इसलिए आजकल ज़्यादा यूजर्स डिजिटल कैमरे की जगह स्मार्टफोन के कैमरे को ही पसंद करने लगे हैं इसलिए आज हम नीचे दिए गए कैमरा मोड के बारे में जानेंगे !


1 -: Panorama Mode
2 -: HDR Mode
3 -: Portrait Mode
4 -: Night Mode
5 -: Manual Mode
6 -: Automatic Mode
7 -: Low Light Mode

mobile ke camera modes ki jankari


इसलिए आजकल टेक कंपनियां भी 64 से 108 मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन लाने में लगी रही हैं लेकिन आपको स्मार्टफोन से परफेक्ट फोटो क्लिक करने के लिए आपको स्मार्टफोन में कैमरा के फीचर को सही से इस्तेमाल करना आता हो तो फिर आप अपने स्मार्टफोन से एक शानदार फोटो को क्लिक कर सकते हैं तो फिर आइए जानते हैं कि स्मार्टफोन के कुछ कैमरा मोड के बारे में जो आपकी हर फोटो को शानदार बना सकते हैं !



1-: Panorama Mod का उपयोग !


दोस्तों इस मोड का उपयोग जब काम में आता है जब हम किसी बड़ी तस्वीर को लेना होता है तब हम इस मोड का उपयोग कर सकते हैं -जैसे किसी टावर का फोटो क्लिक करना है तो ऐसे में वह टावर हमारे स्मार्टफोन के कैमरा में आधा आता है और बाकी का हिस्सा कट जाता है तब हम इस मोड का उपयोग करके उस टावर की फोटो क्लिक कर सकते हैं और वह टावर की फोटो पूरी आती है !


जब हम पैनोरेमा मोड को सिलेक्ट करते हैं तो स्मार्टफोन की स्क्रीन पर आपको एक बॉक्स बनकर आता है और उस बॉक्स के बराबर में एरो आता है तो हमें जिस तरफ से फोटो लेना होती है तो हमें नीचे दिए गए क्लिक बटन को दबाकर धीरे- धीरे उसी तरफ अपना फोन को घुमाना होता है और मोबाइल का कैमरा खुद ही एक - एक करके फोटो को क्लिक करता जाता है और फिर बाद में उन सभी फोटो को एक साथ जोड़कर एक बड़ी तस्वीर बना देता है और वह तस्वीर आपको सामान्य से भी ज्यादा बेहतर लगेगी !



2 -: HDR Mode का उपयोग !


दोस्तों HDR मोड आपको हर स्मार्टफोन में मिलेगा चाहे वह स्मार्टफोन कम कीमत का हो या फिर ज़्यादा कीमत का हो HDR मोड हर फोन में आना लगा है और इस HDR मोड का मतलब होता है High Dianemic Range .



hdr mode kya hai

इस HDR मोड का उपयोग बेहतर तस्वीरें लेने के लिए किया जाता है जब हम इस मोड की मदद से तस्वीरें लेते हैं तो यह मोड कैमरे से एक साथ कई तस्वीरों को कैप्चर करता है और वह तस्वीरें जो कैप्चर करता है वह सब अलग अलग एक्सपोजर पर होती है और फिर उन तस्वीरों को कैमरा एक साथ जोड़कर एक तस्वीर बना देता है जिससे तस्वीरें बेहतर कलर और कॉन्ट्रास्ट के साथ आती हैं !




3 -: Portrait Mode का उपयोग !

portrait mode kya hai

इस मोड का इस्तेमाल स्मार्टफोन में ऑब्जेक्ट को हाईलाइट करने के लिए किया जाता है जब हम किसी फोटो को क्लिक करते हैं और हमे उसका बैकग्राउंड को ब्लर करना होता है तो हम इस मोड की मदद से फोटो में बैकग्राउंड को ब्लर कर सकते हैं और ब्लर करने के लिए आपके स्मार्टफोन में डुअल कैमरा होना जरूरी नहीं है क्योंकि आजकल जो मोबाइल आ रहे हैं चाहे वह सिंगल कैमरा का हो या फिर डुअल कैमरा का फोन हो उन सभी में इस तरह का इफेक्ट्स मिल जाते हैं !




4 -: Night Mode का उपयोग !


दोस्तों अगर आप रात के समय में फोटो को क्लिक करते हैं तो फिर आपको इस मोड की जरूरत पड़ेगी और इस मोड का आप्शन बहुत सारे स्मार्टफोन में आने लगे हैं क्योंकि इस मोड से फोटो को क्लिक करते ही वह तस्वीर बहुत ही अच्छी आती है और यह मोड रात के समय में तस्वीरें लेने के लिए बेहतर माना जाता है !




5 -: Manual Mode का उपयोग !


दोस्तों अगर आप लो लाइट में फोटो फोटोग्राफी करते हैं या फिर थोड़ी सी भी फोटोग्राफी की जानकारी है तो फिर आप इस Manual Mode का उपयोग कर सकते हैं  इसमें आपको लो लाइट में फोटोग्राफी के दौरान शटर स्पीड को धीमा कर आईएसओ को बढ़ाकर आप अच्छी तस्वीरें ले सकते हैं !



6 -: Automatic Mode का उपयोग !


अगर आप अपने मोबाइल फोन में ऑटोमैटिक मोड का इस्तेमाल करके फोटो को क्लिक करते हैं तो यह मोड तस्वीरें लेने के दौरान आपको ज़्यादा कुछ नहीं करना पड़ता है यह मोड आपके मोबाइल फोन में कैमरा सब्जेक्ट और बैकग्राउंड के अनुसार लाइट फोकस और कलर को एडजस्ट करता है बस आपको अपने मोबाइल फोन से फोटो को क्लिक करना होता है और यह मोड उन तस्वीरों को सब्जेक्ट और बैकग्राउंड के अनुसार एडजस्ट कर देता है !



7 -: Low Light Mode का उपयोग !


जब हम दिन में अच्छी रोशनी के चलते फोटो को क्लिक करते हैं तो फोटो अच्छी आ जाती है लेकिन जब हम लो लाइट में फोटोग्राफी करते हैं तो कैमरे में रोशनी कम जाती है जिसके कारण हमारा फोटो पिक्सलेट हो जाता है और इसलिए जब हम कम रोशनी में फोटोग्राफी को ऑटो मोड पर करते हैं तो कैमरे का शटर स्पीड धीमा हो जाता है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा रोशनी कैमरे में जा सके लेकिन धीमे शटर स्पीड में हाथ हिलने का डर होता है जिसके कारण हमारा फोटो खराब या ब्लर हो जाता है लेकिन अगर आप कैमेरे को स्थिर रखते हैं तो फिर आपका फोटो खराब नहीं होगा !

low light mode kya hai


अगर आप लो लाइट में फोटोग्राफी कर रहे हैं तो आपको सबसे ज़्यादा ज़रूरी बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको कैमरा के फ्लैश को उपयोग नहीं करना है क्योंकि इसका इस्तेमाल करने से फ्लैश की रोशनी पिक्चर को की खराब कर देती है जिसके कारण फ्लैश से हमारे चेहरे पर रोशनी ज़्यादा पड़ती है और उस रोशनी की वजह से हमारे चेहरे का रंग बदल जाता है और फिर वह तस्वीर बहुत खराब लगने लगती है इसलिए हमे वास्तविक रोशनी ही ज़्यादा पसंद आती है  अब आप कैमरा के मोड के बारे में जान गए होंगे कि कैसे हम मोड का उपयोग करे और कौनसा मोड का क्या काम होता है अगर आप इन मोड का उपयोग करके फोटो को क्लिक करते हैं तो फिर आपको इसका रिजल्ट मिल जाएगा !


दोस्तों ऊपर दी गई जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो फिर आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उनको भी इसकी जानकारी मिल सके ऐसे ही जानकारी के लिए आप मुझे फॉलो कीजिए और मैं आपके लिए उपयोगी जानकारी देता रहूंगा !



धन्यवाद ! दोस्तों

Share Post