टेलीग्राम को कैसे इस्तेमाल करे टेलीग्राम के चैनल व ग्रुप क्या होते हैं ?

दोस्तों आज की पोस्ट में हम टेलीग्राम के बारे में जानेंगे कि टेलीग्राम क्या है टेलीग्राम पर अकाउंट कैसे बनाते हैं और टेलीग्राम को कैसे इस्तेमाल करे टेलीग्राम के चैनल क्या होते हैं टेलीग्राम एप्स कैसे काम करता है टेलीग्राम ग्रुप क्या होते हैं टेलीग्राम एप्स का उपयोग कैसे करें इन सभी की जानकारी आपको इस पोस्ट में पढ़ने को मिलेगी ! 

दोस्तों व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज के समय में हर कोई करता है क्या आपको पता है कि व्हाट्सएप जैसे ही सर्विसेस देने वाला टेलीग्राम मैसेंजिंग एप्स है जिसका उपयोग करके आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बातचीत कर सकते हैं पर हां टेलीग्राम मैसेंजिंग एप्स में आपको कुछ ऐसे भी फीचर मिलते हैं जो व्हाट्सएप से बिलकुल अलग होते हैं और इन सभी फीचर को आप फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं !



इसके लिए आपको कोई भी पैसे देने नहीं होते हैं लेकिन आपको व्हाट्सएप में कुछ लिमिटेड फीचर ही देखने को मिलते हैं आज टेलीग्राम इतना पॉपुलर होता जा रहा है इसकी एक ही वजह है और वह वजह व्हाट्सएप में ज़्यादा फीचर का ना होना है !

 तो फिर चलिए दोस्तों जानते है टेलीग्राम क्या है और इसको कैसे डाउनलोड करे और कैसे इस्तेमाल करना है टेलीग्राम एप्स में क्या फीचर हैं टेलीग्राम एप्स में चैनल क्या होते हैं टेलीग्राम एप्स में ग्रुप क्या होते हैं इन सभी की जानकारी पढ़ने के लिए इस पोस्ट पर बने रहे !

टेलीग्राम एप्स क्या है ? टेलीग्राम एप्स को कैसे उपयोग करें ?


टेलीग्राम एप्स को उपयोग करना बहुत आसान होता जैसे आप व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं वैसे ही आप टेलीग्राम एप्स को उपयोग कर सकते हैं और इसमें आपको व्हाट्सएप से ज़्यादा फीचर देखने को मिलते हैं !

Telegram kya hai
Telegram Kya Hai

टेलीग्राम एप्स को दो भाइयो Pavel Durov और Nikolai Durov के द्वारा विकसित की गयी एप्लिकेशन है और यह एक मैसेजिंग एप है जिसमें स्पीड और सिक्योरिटी पर फोकस किया गया है टेलीग्राम एक क्लाउड बेस्ड पर आधारित एक इंस्टैंट मैसेंजिंग और पीसी एप्स है !


जिससे आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ ऑनलाइन बातचीत कर सकते है जैसे की आप फेसबुक और व्हाट्सएप में करते है यह सभी के लिए उपलब्ध है टेलीग्राम बाजार का सबसे तेज मैसेजिंग ऐप है जो दुनिया भर के डेटा केंद्रों के एक अद्वितीय वितरित नेटवर्क के माध्यम से लोगों को जोड़ता है !


टेलीग्राम एप्स में आपको कुछ ऐसे फीचर भी मिलते हैं जो की व्हाट्सएप से अलग होते हैं जैसे की Telgram Groups, Telegram Channal , Telegram Bots , Telegram Stickers इत्यादि टेलीग्राम एप्स को 14 August 2013 को IOS के लिए और 20 October 2013 को Android Phone के लिए लांच किया गया था और अब तक इसके 200 मिलियन से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हो गए हैं !

 टेलीग्राम एप्स में आप जो भी फाइल को भेजते हैं तो वह फ़ाइल चाहे वह बड़ी हो या छोटी सब तरह की मीडिया और फ़ाइलें भेज सकते हैं इसके लिए आपके संपूर्ण चैट इतिहास को आपके डिवाइस पर डिस्क स्थान की आवश्यकता नहीं होती है और वह फ़ाइले को टेलीग्राम क्लाउड में सुरक्षित रूप से स्टोर किया जाता है जब कभी आपको इसकी आवश्यकता होती है तो आप उन फ़ाइले को आसानी के साथ डाउनलोड कर सकते हैं

टेलीग्राम एप्स को डाउनलोड कैसे करें और इसमें अकाउंट कैसे बनाते हैं?


टेलीग्राम एप्स को आप अपने मोबाइल फोन के एप्स स्टोर को ओपन करके वहां पर टेलीग्राम एप्स को सर्च करते हैं तो फिर आपको यह एप्लिकेशन मिल जाएगा और फिर आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं!

उसके बाद आपको इस एप्लिकेशन को ओपन करना होगा और फिर ओपन करने के बाद Start Massaging पर क्लिक करना होगा !

उसके बाद आपको इस एप्लिकेशन में अपने देश को सेलेक्ट करना होगा अगर आप भारत में रहते हैं तो फिर आपको इसमें (INDIA) को सेलेक्ट करना है और फिर आप इसमें अपना मोबाइल नंबर को दर्ज करें और फिर Right (➡️ ) पर क्लिक करे।

मोबाइल नंबर को दर्ज करने के बाद आपके पास एक ओटीपी (Code) आता है तो फिर आप उस कोड Code को लिख कर Done( ➡️ )पर क्लिक करना होगा!

उसके बाद आपको इसमें अपना पूरा नाम लिखना होता है और फिर आपका अकाउंट बनकर तैयार हो जाता है !

टेलीग्राम एप्स के फीचर क्या हैं ?

दोस्तों टेलीग्राम एप्स में आपको बहुत से फीचर मिलते हैं जो बाकी मैसेंजिंग एप्स में आपको देखने को ना मिले टेलीग्राम एप्स मे आप 2,00,000 (दो लाख) सदस्यों के लिए एक ग्रुप चैट बना सकते हैं जिसमें आप बड़े वीडियो को आसानी से साझा कर सकते हैं!

Telegram ke feature kya hain
Telegram Ke Feature

टेलीग्राम एप्स में आप किसी भी प्रकार के दस्तावेज़ (.DOC, .MP3, .ZIP, आदि) को आसानी के साथ शेयर कर सकते हैं !

टेलीग्राम में शक्तिशाली फोटो और वीडियो एडिटिंग टूल और आपकी सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक खुला स्टिकर / GIF प्लेटफॉर्म होता है जहां पर आप अपनी किसी भी पिक्चर को जीआईएफ का रूप दे सकते हैं !

टेलीग्राम एप्स का अकाउंट को आप मोबाइल, पीसी, टैबलेट, लैपटॉप में एक साथ उपयोग कर सकते हैं और साथ ही आप इससे 1 जीबी तक की फ़ाइल को शेयर कर सकते हैं !

Telegram में आपको Voice Call में भी End - To Eed Encryption का Support मिलता है जिसकी मदद से आप अपनी Live Location भी Share कर सकते है !

टेलीग्राम एप्स में आप अपने संदेशों को एक बार में अपने सभी उपकरणों जैसे मोबाइल, लैपटॉप, पीसी, टैबलेट से एक्सेस कर सकते हैं और आपने अपने स्मार्टफोन पर जो मैसेज को टाइप किया है उसके बाद आप आपने लैपटॉप पर टाइप करना चाहते हैं !



 तो फिर आपने जो मैसेज मोबाइल में टाइप किया है उसी के आगे आप मैसेज को टाइप कर सकते हैं यानी आप मैसेज को अपने स्मार्टफोन पर टाइप करना शुरू करें और अपने टैबलेट या लैपटॉप से ​​संदेश खत्म कर सकते हैं !

टेलीग्राम एप्स में आपको सीक्रेट चैट का ऑप्शन मिलता है जिसकी मदद से आप अपने दोस्तों के साथ बातचीत करते हैं तो वह सारी चैट ऑटोमैटिक नष्ट हो जाती है और इस सीक्रेट चैट में आप Massages , Photo , Videos और यहां तक की File को भी Share कर सकते है !

टेलीग्राम एप्स में चैनल क्या होते हैं ?

दोस्तों टेलीग्राम एप्स पर आप चैनल भी बना सकते हैं और ग्रुप भी बना सकते हैं अगर आप भी चैनल को बनाना चाहते हैं तो फिर आप किसी भी एक टॉपिक्स पर जानकारी देने के लिए बना सकते हैं!

Telegram Channel kya hain
Telegram Channel

टेलीग्राम चैनल पर ज़्यादा जानकारी प्राप्त करने का एक अच्छा प्लेटफॉर्म होता है और यह इंटरनेट के फेसबुक पेजेस और इंस्टाग्राम पेजेस से भी ज्यादा बेहतर माना जाता है इसलिए टेलीग्राम चैनल को एक बहुत ही अच्छा फीचर माना जाता है !

टेलीग्राम में दो तरह के चैनल को बनाया जा सकता है!

1-: Public Channels वह होते हैं जिनकी एक यूजर नाम होता है और इन चैनल को कोई भी इंटरनेट के माध्यम से खोज सकता है और फिर उस चैनल में ज्वाइन हो सकता है क्योंकि यह चैनल को पब्लिक मोड में रखा जाता है ताकि कोई भी व्यक्ति इस चैनल को ज्वाइन करना चाहे तो वह सीधे ज्वाइन हो जाए और उसे किसी भी एडमिन की परमिशन की जरूरत नहीं पड़ेगी !

2-: Private Channels उन चैनल को कहाँ जाता है जो किसी भी पब्लिक के लिए ओपन नहीं होता है और यह चैनल अक्सर Closed Societies  होती है जिसको इंटरनेट के माध्यम से खोज पाना आसान नहीं होता है अगर आप इस प्राइवेट चैनल को ज्वाइन करना चाहते हैं तो फिर आपको इसे इन्वाइट लिंक या फिर एडमिन ही ज्वाइन कर सकता है क्योंकि इस तरह के चैनल के लिए आपको चैनल एडमिन की परमिशन की जरूरत होती है और फिर आप इस चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं !

टेलीग्राम में ग्रुप्स क्या होते हैं ?

दोस्तों टेलीग्राम पर आप चैनल के साथ साथ ग्रुप्स भी बना सकते हैं जैसे आप फेसबुक ग्रुप्स, व्हाट्सएप ग्रुप्स को बनाते हैं वैसे ही आप टेलीग्राम पर भी ग्रुप्स को भी बना सकते हैं !

 
Telegram Group kya hain
Telegram Group 

लेकिन टेलीग्राम एप्स पर आपको दो प्रकार के ग्रुप्स को बना सकते हैं लेकिन आप व्हाट्सएप एप्स में आप सिर्फ एक ही तरह के ग्रुप्स को ही बना सकते हैं !

टेलीग्राम में दो तरह के ग्रुप को बनाया जा सकता है !

1-: Basic Group उन Groups को कहते हैं जिनकी कुछ लिमिटेशन होती है और इन ग्रुप्स में आपको मेंबर को जोड़ने की 200 लिमिट ही मिलती है लेकिन यह ग्रुप्स उन लोगों के लिए ज़्यादा हेल्पफुल होता है जो सिर्फ अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बातचीत और कुछ चीजों को शेयर करना चाहते हैं और इस ग्रुप्स में सभी मेंबर्स ग्रुप्स की फोटो और नाम में बदलाव कर सकते हैं !

2-: Supergroup उन Groups को कहते हैं जिनकी   मेंबर्स को जोड़ने की लिमिट 2,00,000( दो लाख ) होती है और इस ग्रुप में कोई भी जुड़ सकता है क्योंकि इतने मेंबर्स साइज से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह ग्रुप्स एक बड़ी Communities के लिए उपयुक्त होता है !

इस तरह के ग्रुप को एक बड़े Online Communities को होस्ट करने के लिए डिज़ाइन और ऑप्टिमाइज़ किया गया है अगर आपका मैसेज मिस हो जाता है तो फिर आप उस मैसेज को बाद में भी पढ़ सकते हैं क्योंकि यह ग्रुप्स आसानी से और जल्दी लोड हो जाता है !

दोस्तों अगर आपको ऊपर दी गई जानकारी टेलीग्राम क्या है टेलीग्राम पर अकाउंट कैसे बनाते हैं और टेलीग्राम को कैसे इस्तेमाल करे टेलीग्राम के चैनल क्या होते हैं टेलीग्राम एप्स कैसे काम करता है !


टेलीग्राम ग्रुप क्या होते हैं टेलीग्राम एप्स का उपयोग कैसे करें इन सभी की जानकारी आपको इस पोस्ट में पढ़ने को मिली है अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो फिर आप इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और ऐसे ही इंटरनेट की जानकारी के लिए आप मुझे फॉलो करना ना भूलें !

धन्यवाद! दोस्तों
Share Post