हेलो! दोस्तों आप सभी का GyanHindiOnline में स्वागत है !
आज मै आपको इस पोस्ट में आपको फेसबुक , ट्विटर की वीडियो को डाउनलोड करना बताएंगे कि कैसे आप अपने मोबाइल और कंप्यूटर से फेसबुक और ट्विटर की वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं और उन वीडियो को अपने मोबाइल या कम्प्यूटर की मेमोरी में सेव कर सकते हैं इसको सेव करने के बाद आप बिना इंटरनेट के भी इसको शेयर कर सकते हैं !
पिछली पोस्ट में मैंने आपको इंस्टाग्राम की फोटो और वीडियो को डाउनलोड करना बताया था कि कैसे आप अपने इंस्टाग्राम से फोटो और वीडियो को डाउनलोड करें अगर आपको इंस्टाग्राम की वीडियो और फोटो को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं तो फिर आप मेरी पिछली पोस्ट को पढ़ सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है !
इसे भी जाने > Instagram पर फोटो और वीडियो डाउनलोड कैसे करें ?
फेसबुक की वीडियो को डाउनलोड कैसे करते हैं ?
दोस्तों फेसबुक तो हम रोजाना ही चलाते हैं और उस पर जो वीडियो या फोटो शेयर किए जाते हैं तो उसको हम देखते हैं पर फेसबुक पर जो वीडियो शेयर की जाती है तो उसको देखने का मज़ा ही कुछ अलग होता है और जो वीडियो हमको पसंद आती है तो उसको डाउनलोड कैसे करें इस पर हम रुक जाते हैं क्योंकि फेसबुक में वीडियो डाउनलोड करने का ऑप्शन नहीं होता है फेसबुक पर से फोटो को डाउनलोड तो कर सकते हैं क्योंकि उसमे ये ऑप्शन होता है लेकिन वीडियो को हम डाउनलोड नहीं कर सकते हैं केवल उसको सेव किया जा सकता है
फेसबुक में और वह वीडियो हमको फेसबुक अकाउंट में जाकर देख सकते हैं लेकिन वह वीडियो हम गैलरी में नहीं कर सकते हैं पर आप इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप फेसबुक से वीडियो को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा !
मोबाइल फोन पर फेसबुक की वीडियो को डाउनलोड ऐसे करें !
1- सबसे पहले आपको Play Store में जाकर facebook video downloader को Download करना होगा
2- उसके बाद इस एप्स को ओपन करना होगा और ये परमिशन मांगेगा तो आपको एक्सेस करना होगा और फिर ये एप्स चालू हो जाएगा !
3- उसके बाद आपको अपने मोबाइल फोन के फेसबुक अकाउंट में जाना होगा और जिस वीडियो को आप डाउनलोड करना चाहते हैं
उसके ऊपर दाई तरफ आपको तीन डॉट का ऑप्शन होगा उस पर क्लिक करके आपको नीचे की तरफ कॉपी लिंक का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करने के बाद आपका वीडियो का लिंक कॉपी हो जाएगा !
4- लिंक को कॉपी करने के बाद आपको एप्स में जाना होगा और वह लिंक को इस एप्स में पेस्ट करना होगा उसके बाद आपको नीचे डाउनलोड का बटन मिलेगा उस पर क्लिक करते ही आपका वीडियो डाउनलोड हो जाएगा !
कम्प्यूटर पर फेसबुक की वीडियो को ऐसे डाउनलोड करें !
1- सबसे पहले आपको अपने कम्प्यूटर पर ब्राउज़र को ओपन कर ले ओपन करने के बाद आपको इसमें फेसबुक अकाउंट को ओपन करना होगा !
2- उसके बाद आपको अपने कम्प्यूटर के ब्राउज़र में दूसरी टैब को ओपन करना होगा और उसमे आपको टाइप fbdown.net को करना होगा तो साइट ओपन हो जाएगी !
3- उसके बाद आपको फेसबुक अकाउंट को ओपन करके वीडियो का लिंक कॉपी करके इस साइट में पेस्ट करना होगा उसके बाद आपको बराबर में डाउनलोड का ऑप्शन होगा उस पर क्लिक करते ही आपका वीडियो डाउनलोड हो जाएगा!
ट्विटर की वीडियो को कैसे डाउनलोड करें ?
दोस्तो ट्विटर एक ऐसा
प्लेटफॉर्म हैं जहां पर आपको वीआईपी के अकाउंट और बड़ी बड़ी कंपनियों के
अकाउंट मिलेंगे जो रोजाना इस प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते और फोटो वीडियो शेयर
करते हैं पर दोस्तों जो वीडियो शेयर की जाती हैं तो हम उन वीडियो को सिर्फ
ट्विटर पर देख सकते हैं पर इसको डाउनलोड करना चाहे तो वह डाउनलोड नहीं
होगी क्योंकि ट्विटर में वीडियो को डाउनलोड करने का ऑप्शन नहीं होता है तो
इसलिए हमें थर्ड पार्टी एप्स की मदद से और वेबसाइट्स की मदद से वीडियो को
डाउनलोड करना होता है !
आज हम जानेंगे कि ट्विटर की वीडियो को डाउनलोड करने के लिए किस एप्स की और किस वेबसाइट्स की मदद से वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं बस आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा और फिर उसके बाद आप ट्विटर की वीडियो को आसानी के साथ डाउनलोड कर सकते हैं !
मोबाइल फोन पर ट्वीटर की वीडियो को ऐसे डाउनलोड करें !
2- डाउनलोड हो जाने बाद आपको इस एप्लिकेशन को ओपन करना होगा !
3- ओपन हो जाने बाद आपको अपने ट्विटर अकाउंट में जाना होगा और उसके बाद आप जिस वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं उसके नीचे दाई तरफ आपको शेयर का बटन मिलेगा उस पर क्लिक करे !
4- जैसे ही आप शेयर बटन पर क्लिक करेंगे तो आपको यह एप्स दिखेगा उस पर क्लिक करते ही आपका वीडियो डाउनलोड होना चालू हो जाएगा !
5- अगर शेयर करते वक्त ये एप्स वीडियो को डाउनलोड नहीं करता है तो फिर आपको वीडियो का लिंक कॉपी करना होगा और उस लिंक को आप इस एप्स में जाकर पेस्ट करना होगा तो फिर उसके बाद यह ऑटोमैटिक वीडियो को डाउनलोड करना चालू कर देता है !
कम्प्यूटर पर ट्वीटर की वीडियो को ऐसे डाउनलोड करें !
1- सबसे पहले आपको अपने कम्प्यूटर में ब्राउज़र को ओपन करना होगा और फिर उसके बाद आपको अपने ट्विटर अकाउंट को ओपन करना होगा !
2- उसके बाद आपको कम्प्यूटर के ब्राउज़र में दूसरी टैब को ओपन करना होगा और फिर उसके बाद इसमें twittervideodownloader.com इस साइट को ओपन करना होगा !
3- उसके बाद आपको अपने ट्विटर अकाउंट से जो वीडियो को डाउनलोड करना हो उसका लिंक को कॉपी करना होगा !
4- उसके बाद आपने जो वीडियो का लिंक कॉपी किया है उसको इस साइट में जाकर पेस्ट करना होगा और फिर उसके बाद आप ट्विटर की वीडियो को आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे !
इसे भी जाने > इंस्टाग्राम क्या है ? इंस्टाग्राम पर अपनी प्राइवेसी को सिक्योर कैसे करे !
दोस्तो ऊपर दी गई जानकारी से आप आसानी से ट्विटर, फेसबुक की वीडियो को डाउनलोड कर पाएंगे और अगर आप फिर भी वीडियो को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं तो फिर आप मुझे कमेंट करके पूछ सकते हैं मैं आपकी पूरी सहायता करूंगा !
दोस्तों अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो फिर आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उनको भी इसकी जानकारी हो सके दोस्तों ऐसे ही जानकारी लेकर मैं आपको अगली पोस्ट में मिलूंगा !



ConversionConversion EmoticonEmoticon