ऑनलाइन Train का General टिकट व Platform टिकट को कैसे Book करते हैं ? जाने हिंदी में

दोस्तों आज की पोस्ट में हम जानेंगे कि ट्रेन का General Ticket को कैसे बुक करते हैं और रेलवे स्टेशन के Platform का टिकट कैसे बुक करें (UTS) App Kya हैं और UTS मोबाइल एप को कैसे Download करते हैं UTS मोबाइल एप में Registration कैसे करते हैं UTS मोबाइल एप पर Ticket को बुक कैसे करते हैं इन सभी की जानकारी आपको इस पोस्ट में पढ़ने को मिलेगी तो फिर आइए दोस्तों जानते हैं !

Unreserved Ticket System On Mobile (UTS) एप क्या है?


दोस्तों UTS मोबाइल एप केंद्रीय रेलवे सिस्टम (CRIS) द्वारा तैयार किया गया एक टिकट बुकिंग एप्स है जिसकी मदद से हम रेलवे का General Ticket , Platform Ticket , Season Ticket को अपने मोबाइल फोन से बुक सकते हैं जिसके लिए हमें रेलवे स्टेशन जाने की आवश्यकता नहीं होती है !

UTS App Se Train Ticket Kaise Book Kare
UTS App Se Train Ticket Kaise Book Kare

यह सुविधा हमे रेलवे ने अपनी सेवा को बेहतर बनाने के लिए दी है जिसके कारण हम स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर पर लंबी लंबी लाइनें लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है अभी तक हम लोग सिर्फ रेलवे के Reservation वाले ही टिकट को बुक कर सकते हैं और बिना वाले Reservation टिकट की बुकिंग नहीं कर सकते थे !

लेकिन अब रेलवे ने UTS मोबाइल एप लॉन्च करके हमे जनरल टिकट बुकिंग करने के लिए सुविधा दी है अब लोगो को UTS एप के माध्यम से Passenger ट्रेन , Mail Express ट्रेन , Superfast Express ट्रेन का टिकट बिना लाइन में लगे हुए बुक कर सकते हैं और इनको बुक करने के लिए हमें रेलवे स्टेशन पर भी नहीं जाना पड़ता है और अगर टिकट बुकिंग को Cancel करना चाहते हैं तो फिर आप इस एप्स की मदद से कर सकते हैं !

दोस्तों इस UTS को आप Android, IOS , PC में भी चला सकते हैं इसको इस्तेमाल करने के लिए हमें इसमें Registration करना होता है और फिर उसके बाद आप इसको इस्तेमाल कर सकते हैं तो फिर आइए दोस्तों जानते हैं कि इसको कैसे डाउनलोड किया जाए और इसमें Regestarion कैसे किया जाता है ! 


UTS मोबाइल एप को कैसे डाउनलोड करते हैं ?


दोस्तों UTS मोबाइल एप को आप अपने मोबाइल Store से डाउनलोड कर सकते हैं इसके लिए आप अपने मोबाइल फोन के Store पर जाकर UTS मोबाइल एप को Search करते हैं तो फिर आपको यह एप्लिकेशन मिल जाएगा और फिर आप इसको अपने मोबाइल फोन में इंस्टाल कर सकते हैं !

दोस्तों UTS मोबाइल एप को डाउनलोड करने का दूसरा तरीका यह होता है कि आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट www.utsonmobile.indianrail.gov.in  पर जाना होगा और फिर आपको इस वेबसाइट के नीचे आना होगा नीचे आने के बाद आपको इसमें Android , IOS , Window के Icon देखने को मिलेंगे !

आपको जिस मोबाइल फोन में UTS मोबाइल एप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो फिर आपको उस Icon पर क्लिक करते ही UTS मोबाइल एप को डाउनलोड करने का ऑप्शन आ जाता है और फिर आप इसको डाउनलोड कर सकते हैं तो दोस्तों आप इस तरह से UTS मोबाइल एप को डाउनलोड कर सकते हैं !


UTS मोबाइल एप में Registration कैसे करते हैं ?


दोस्तों UTS मोबाइल ऐप Registration में करने के लिए आपको नीचे दिए गए Step को फॉलो करना होगा और फिर आप आसानी के साथ इसमें Registred हो सकते हैं तो फिर आइए जानते हैं कि UTS में कैसे Registration करते हैं !

Step 1
सबसे पहले आपको UTS मोबाइल एप को ओपन करना होगा और फिर इसमें आपको Log In और Registration का ऑप्शन मिलता है अगर आपने पहले से ही इसमें Registration कर लिया है तो फिर आपको इसमें Log In होना होता है और अगर Registration नहीं किया है तो फिर आपको इसमें  Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा !

Step 2
Registration के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का एक Form ओपन होकर आ जाएगा उसमे आपको अपनी Details को भरना होता है Details को आप इस तरह से भरेंगे!

UTS App Se Train Ticket Kaise Book Kare


1-: Enter Mobile Number :-  इस कॉलम में आपको अपना मोबाइल नंबर को डालना होगा जिस मोबाइल नंबर से आप UTS को उपयोग करना चाहते हैं !

2-: Enter Your Name :- इस कॉलम में आपको अपना नाम लिखना होता है नाम आपको पूरा लिखना होता है !

3-: Password :-
इस कॉलम में आपको एक को बनाना होता है जिससे आप UTS को ओपन कर सके !

4-: Confirm Password :- इस कॉलम में आपको अपना दोबारा पासवर्ड को डालना होता है जो आपने पासवर्ड को ऊपर डाला है !

5-: Gender :- इस कॉलम में आपको अपना Gender को सिलेक्ट करना होता है !

6-: Date Of Birth :- इस कॉलम में आपको अपना जन्मतिथि को डालना होता है !

Step 3
यह सब भरने के बाद आपको नीचे i accept the utsmobile पर Tick करना होगा और फिर आपको Generate OTP पर क्लिक करना होगा तो आपके मोबाइल पर एक मैसेज आता है उस मैसेज का कोड को आप इसमें डालना होता है और फिर आप इसमें Registered हो जाते हैं !


UTS मोबाइल एप पर Ticket को बुक कैसे करते हैं ?

दोस्तों UTS मोबाइल एप से टिकट बुक करने के लिए आपका मोबाइल High GPS सिस्टम पर होना चाहिए क्योंकि यह आपके GPS सिस्टम को On करने पर ही इससे टिकट बुक कर सकते हैं अगर आप स्टेशन के अंदर होते हैं तो फिर आप इस एप्लिकेशन से टिकट को बुक नहीं कर सकते हैं !
UTS App Se Train Ticket Kaise Book Kare


सबसे पहले आपको इसमें Log In होना होता है Log In होने के लिए आपको इसमें अपना Registered मोबाइल नंबर और पासवर्ड को डालकर Log In हो जाएंगे और फिर उसके बाद आपको ऊपर की तरफ Book Ticket का विकल्प मिलता है उसपर क्लिक करते ही आपके सामने Normal Booking , Quick Booking, Platform Ticket , Season Ticket का ऑप्शन होता है तो समझते हैं कि किसका क्या काम होता है !

Normal Booking :-  इस ऑप्शन से आप Normal Booking को बुक कर सकते हैं जैसे आप दिल्ली से लखनऊ का सफर करना चाहते हैं तो फिर आप इस ऑप्शन का उपयोग करके टिकट को बुक कर सकते हैं लेकिन इसमें भी आपको दो ऑप्शन मिलते हैं Book And Travel ( Paperless) एवं Book And Print ( Paper)

Book And Travel ( Paperless)
अगर आप टिकट का Print नहीं लेना चाहते हैं तो फिर आपको Paperless Ticket के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा लेकिन इस तरह का टिकट आपके UTS एप में ही रहता है और टीटी के चेक करने आता है तो फिर आपको इस Paperless Ticket को ही दिखाना होता है !

Book And Print ( Paper)
अगर आप टिकट का Print लेना चाहते हैं तो फिर आपको Paper Ticket के ऑप्शन पर क्लिक करना होता है जैसे ही आप टिकट को बुक करते हैं तो फिर आपके पास एक मैसेज आता है जिसमें Booking ID होती है फिर आपको स्टेशन पर जाना होता है !


 और ATVM मशीन पर आपको Mobile Ticket Booking के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर आपको इसमें अपना मोबाइल नम्बर और बुकिंग आईडी की डालते ही आपका टिकट Print हो जाता है और फिर आप इस टिकट से यात्रा कर सकते हैं !

Quick Booking -: इस ऑप्शन से आप अपना Favourite स्टेशन को Select करके टिकट को बुक कर सकते हैं -  जैसे हम कानपुर से लखनऊ की यात्रा हफ्ते में दो या तीन बार करते हैं!


 तो फिर आपको इस ऑप्शन की आवश्यकता होती है क्योंकि इसमें आपको बार बार Journey की Details को डालने की आवश्यकता नहीं होती है बस आपको एक क्लिक करना होता है और टिकट बुक जो जाता है !

Season Ticket -: इस ऑप्शन का उपयोग ट्रेन का पास बनाने के लिए किया जाता है जिसमें आप Monthly या 3 Month का पास बना सकते हैं !


इन तीनों से टिकट बुक करने के बाद आप इनका पेमेंट ऑनलाइन पेमेंट गेटवे जैसे - Paytm , Mobikwik , R- wallet, NetBanking, Debit Card और Credit Card से कर सकते हैं अगर आप टिकट को Cancel करना चाहते हैं तो फिर आप सिर्फ Paper Ticket को ही कैंसल कर सकते और अगर आप Paperless Ticket को Cancel करने की कोशिश करते हैं तो फिर यह टिकट Cancel नहीं होता है !

Paper Ticket को Cancel करते हैं तो उस टिकट का रिफंड आपको उसी वॉलेट में भेज दिया जाता है जिसको आपने पेमेंट के लिए उपयोग किया था !

दोस्तों ऊपर दी गई जानकारी ट्रेन का General Ticket को कैसे बुक करते हैं और रेलवे स्टेशन के Platform का टिकट कैसे बुक करें (UTS) App Kya हैं और UTS मोबाइल एप को कैसे Download करते हैं UTS मोबाइल एप में Registration कैसे करते हैं UTS मोबाइल एप पर Ticket को बुक कैसे करते हैं यह जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो फिर आप मुझे फॉलो करना ना भूलें ताकि मैं आपके लिए ऐसे ही जानकारी लाता रहूं !

धन्यवाद! दोस्तों

Share Post