मोबाइल फोन की स्पीड को कैसे बढ़ाएं ! Mobile phone ki speed kaise badhaye tips in Hindi

हेलो! दोस्तो मेरा नाम शाज़ेब है और मैं इस पोस्ट  में आपको फोन की स्पीड कैसे बढ़ाएं और अगर फोन स्लो होता है तो उसको कैसे सही किया जा सकता है!

ये सारी जानकारी दूंगा और बताएंगे की आप कैसे फोन की स्पीड को सही करेगे तो ये सारे जवाब आपको इस पोस्ट में मिलेंगे तो आइए जानते हैं!

जब हम नया फोन लेते हैं तो वह कुछ महीनों तक तो सही चलता है लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे धीमा होने लगता है और इसी वजह से हमारा फोन हैंग होने लगता है!



हैंग होने के साथ साथ एप्स भी क्रैश होने लगते हैं अक्सर आपके साथ भी ऐसा होता होगा की जब किसी की काल आती है तो वह फोन हैंग हो जाता है और आप उस काल को उठाने के लिए बटन पर टैब करते हैं तो वह काम नहीं करता है और फोन में एप्स को ओपन करते हैं तो वह ओपन होने में ज़्यादा समय लेता है


और अगर फोन में इस समस्या ज़्यादा होने लगती है तो हमको अपने फोन से चिढ़ होने लगती है और फोन से दिमाग खराब होने लगता है  फोन के धीमा होने या हैंग होने की कई वजह होती है लेकिन कुछ चीजों का ध्यान रखा जाए तो पुराने फोन को बेहतर बनाया जा सकता है और फोन की लाइफ भी बढ़ जाती है!



1- सिस्टम सॉफ्टवेयर को अपडेट करते रहे!

 

जब हम कोई सा भी स्मार्टफोन लेते हैं तो वह एक ख़ास ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मार्केट में आता है और कंपनी हर साल उस फोन के वर्जन को अपग्रेड करती रहती है और हर साल उस फोन में एक नया वर्जन (ऑपरेटिंग सिस्टम) आता है जो पुराने फोन के लिए भी उपलब्ध किया जाता है और नए फोन के लिए भी किया जाता है और वर्जन के साथ साथ कंपनियां समय पर सिक्योरिटी को भी अपडेट करती रहती हैं !

लेकिन बहुत से लोग इस अपडेट को नजर अंदाज कर देते हैं और बाद में उनके फोन की परफॉर्मेंस पर प्रभावित करने लगता है इसलिए हमे अपने फोन को अपडेट करते रहना चाहिए!

तो फोन को अपडेट करने के लिए किया करना चाहिए जानते हैं!

1-सबसे पहले अपने फोन की (SETTINGS ) को खोले!


2- उसके बाद (ABOUT PHONE )या( ABOUT) पर  क्लिक करे!


3- फिर उसके बाद (SOFTWARE UPDATE) पर क्लिक करे अगर आपका फोन अपडेट होगा तो वह अपडेट नहीं होगा!




2- बैकग्राउंड एप्स को करे डिसेबल!



हमारे फोन में बहुत एप्स होते हैं और हम उन एप्स कों चलाते हैं तो वह बैकग्राउंड में रन करते हैं! और उन एप्स को देखने के लिए आपको रनिंग का टैब दिखाई देगा आप वहां से देख सकते हैं कि कौन सा एप्स बैकग्राउंड में रन हो रहा है उन एप्स में से जो काम की नहीं हो उसको अनिस्टॉल कर देना ही बेहतर होगा!

कुछ एप्स ऐसे होते हैं जो बैकग्राउंड में सिंक होते  रहते हैं तो इन एप्स की ज़रूरत ना हो तो फिर इस सिंकरोनैजेशन को बंद कर देना चाहिए इसके लिए आपको एक एप्स की ज़रूरत होगी जिसका नाम (ADVANCE TASK MANAGER) है जो आपको प्ले स्टोर पर मिल जाएगा!
यह एप फोन को धीमा करने वाले एप्स को बंद कर देता है!


 3- जो एप्स काम के नहीं उन्हें हटा दें!


हमारे फोन में बहुत से ऐसे एप्स होते हैं जो काम के नहीं होते और उनको हम संभाल के रखे रहते हैं तो वह एप्स फोन की स्पीड को प्रभावित करते हैं इसलिए ऐसे एप्स को हटाना ही बेहतर होगा!

हां! कुछ एप्स ऐसे भी होते हैं जो प्री इंस्टाल आते हैं कंपनी की तरफ से उसको हटाया नहीं जा सकता है पर उसको डिसेबल किया जा सकता है!

कुछ यूजर्स ऐसे भी होते हैं जो लाइव वॉलपेपर, लांचर का इस्तेमाल करते हैं तो वह फोन कि स्पीड को प्रभावित करते हैं इसलिए सिम्पल वॉलपेपर और फोन का लांचर ही इस्तेमाल करना चाहिए!



4- ब्राउज़र के कैशे और स्टोरेज को साफ करते रहना चाहिए!

जब हमारा फोन ज़्यादा पुराना हो जाता है या उसको (एक या दो साल ) हो जाती हैं तो उसमे कुछ पुराने फोटो, डॉक्यूमेंट एप्स होते हैं जिसको इस्तेमाल  नहीं करते हैं तो इन्हीं की वजह से हमारा फोन की स्टोरेज फुल होने लगती है और इससे फोन की स्पीड पर असर पड़ता है अगर आप फोन की स्पीड को बेहतर बनाना चाहते हैं तो फिर आपको अपने फोन की इंटरनल स्टोरेज का 10 से 20 फीसद हिस्सा खाली रखना ज़रूरी है! तो इसके लिए आपको अपने फोटो गाने और वीडियो के साथ एप्स को भी माइक्रोएसडी कार्ड में मूव कर देना चाहिए जिससे हमारे फोन की इंटरनल स्टोरेज खाली हो जाए!

जब फोन में हम ब्राउजिंग करते हैं तो वह सेव होती रहती है जिसके कारण फोन की स्पीड पर प्रभाव पड़ता है इसीलिए हमें अपने फोन की ब्राउजिंग हिस्ट्री को डिलीट कर देना चाहिए ! और इसके कैशे को भी साफ कर देना चाहिए कैशे को साफ करने के लिए आपको अपने फोन की सेटिंग में जाकर एप्स में जाना होगा और उसके बाद जिस ब्राउज़र का इस्तेमाल कर रहे हैं उसे चुनकर क्लियर कैशे पर क्लिक करना होगा और आपके ब्राउज़र का कैशे साफ हो जाएगा!



5- फोन की बेहतर स्पीड के लिए लाईट वर्जन के एप्स का उपयोग करे!


जब फोन की स्पीड बेहतर नहीं है तो हमको लाईट वर्जन के एप्स का प्रयोग करना ही बेहतर होगा और ये एप्लिकेशन आपके मोबाइल में सही काम करते हैं!


इसके लिए Facebook Lite, YouTube Go, Google Maps Go, Gmail Go, Skype Lite,Pubg Lite,Tik-Tok Lite,आदि का उपयोग कर सकते हैं ये सारे एप्स आपको प्ले स्टोर में मिल जाएंगे!



6-फोन को फैक्ट्री रीसेट भी किया जा सकता है!


अगर ऊपर दिए गए उपायों से भी आपका फोन की स्पीड पर कोई भी सुधार नहीं होता है तो फिर सबसे अंत में एक ही तरीका होता है और वह फैक्ट्री रीसेट का होता है!

फोन को फैक्ट्री रीसेट को करने पर आपको ध्यान रखना होगा कि आपके इंटरनल स्टोरेज में जो भी डाटा होगा वह सब डिलीट हो जाएगा!

इसलिए फैक्ट्री रीसेट करने से पहले आपको अपने फोन के डाटा का बैकअप लेना बहुत ज़रूरी होता है! या फिर उस डाटा को किसी कंप्यूटर या मोबाइल में सेव कर ले ताकि आपका डाटा डिलीट ना हो सके और आप उसको आसानी से वापस अपने मोबाइल में ले सके!


उम्मीद है दोस्तो कि ऊपर दी गई पोस्ट आपको पसंद आई होगी क्योंकी इस पोस्ट में हमने आपको फोन स्लो चले तो क्या करे और इसको कैसे सही किया जा सकता है!

इस पोस्ट में मोबाइल स्लो हो तो क्या करे की  पूरी जानकारी हिंदी भाषा में दी है जो आपके लिए  बहुत उपयोगी और महत्वपूर्ण होगी!

आशा करते हैं कि आपको ये पोस्ट (फोन स्लो चले तो क्या करे) अच्छी लगी होगी और ऐसे ही टिप्स एंड ट्रिक्स के लिए आप हम फॉलो करे और मैं आपके लिए ऐसे ही पोस्ट लाता रहूंगा!


तो पोस्ट को अपने दोस्तो के साथ शेयर करे और ये जानकारी अपने दोस्तो को बता सकते हैं!

दोस्तो अगर आपका कोई सवाल हो तो आप हमे कॉन्टेक्ट कर सकते हैं या फिर कमेंट कर सकते हैं मैं आपकी हर कॉमेंट का जवाब दूंगा और मेल का भी रिप्लाई करूंगा!

    धन्यवाद ! दोस्तो



 
Share Post